FARMER लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
FARMER लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 मई 2018

किसान-कमेरे और छात्र राजनीति


जय नारायण यूनिवर्सिटी जोधपुर की छात्रसंघ अध्यक्ष बहन कांता ग्वाला ने blue heaven नाम से आज एक कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर में किया है।मुझे ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन जब भाई हार्डी संधू गा रहा था तो पीछे के पोस्टर पर मेरी नजर पड़ी तो वहाँ बहन कांता के साथ उसके भाई चेतन ग्वाला का संधू के बराबर एक फोटो नजर आया था।पता नहीं बहन अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर रही थी या भाई बहन को आगे करके अपना राजनीतिक धरातल तलाश रहा था!

भविष्य की भूली-बिसरी प्रजाति....किसान

भविष्य की भूली-बिसरी प्रजाति....
देश मे हर साल घोटालों की चर्चा होती है।मीडिया के माध्यम से चोरों का एक दूसरे को चोर साबित करने का नाटक हर साल एकता कपूर के सीरियल की तरह चलता रहता है जो कभी खत्म न होने वाला नासूर बन चुका है।
नेहरू के जीप घोटाले से लेकर जीजा घोटाले तक और बंगारू लक्ष्मण की लक्ष्मण रेखा लांघकर वर्तमान बीजेपी के अध्यक्ष अमितशाह के बेटे जय शाह की शान में जयकारे लगाने वाला घोटाला हो लेकिन एक ट्रेंड देखिए इस देश मे कि हर साल किसानों की मेहनत पर लाखों करोड़ का घोटाला हो जाता है लेकिन इसे कोई घोटाला ही नहीं मानता है!

क्योंकि मैं किसान हूँ....

क्योंकि मैं किसान हूँ....
देश का प्रधानसेवक सिर्फ झूठ का झंडाबरदार बनकर रह जाये व राजस्थान की मुख्यमंत्री जय जय राजस्थान करके माल बटोरने में लग जाये और मुख्य विपक्षी संकट ग्रस्त प्रजाति का अल्पविकसित प्राणी दृश्य से ही गायब हो जाये तो खुद किसान को कौम व देश के लिए सड़क पर उतरना पड़ता है।सब मिलकर देश को लूट रहे है और एक मैं हूँ बिना सर्दी,गर्मी,बरसात की परवाह किये अध् नंगे बदन से रात दिन अपने पुरुषार्थ में लगा हुआ हूँ।क्योंकि मैं किसान हूँ।